फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्कवरी में पीएम मोदी को देख रोमांचित हुए लोग

विज्ञापन
रामनगर डिस्कवरी चैनल में मैन वर्सेज वाइल्ड देखते वन परिसर में रहने वाली महिला वन कर्मी व उनके परि - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मैन वर्सेस वाइल्ड कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर लोग खासे रोमांचित हुए। साथ ही कॉर्बेट पार्क के जंगल को देखकर हैरत में पड़ गए। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि देश के प्रधानमंत्री कॉर्बेट के जंगल के इतने मुश्किल हालत में आसानी से बेयर ग्रिल्स का साथ दे रहे है।
विज्ञापन

डिस्कवरी चैनल के मैन वर्सेस वाइल्ड जैसे ही रात नौ बजे शुरू हुआ, वैसे ही लोग अपने घरों पर टेलीविजन खोलकर बैठ गए। सभी को इंतजार था कि कॉर्बेट के जंगल में पीएम मोदी किस तरह खतरों को उठा रहे हैं। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ तो सभी ने तालियां बजानी शुरू कर दी। ढेला रेंज में भी वन कर्मियों को यह कार्यक्रम दिखाने के लिए प्रोजेक्टर लगाए गए थे।
मैन वर्सेस वाइल्ड कार्यक्रम के माध्यम से कॉर्बेट के कालागढ़ की रामगंगा नदी, बोट का सीन, ढिकाला के ग्रास लैंड का सीन देखकर लोग रोमांचित हुए और हर किसी जुबान पर था कि डिस्कवरी चैनल में कॉर्बेट का जंगल कितना सुंदर लग रहा है। चैनल ने कॉर्बेट के हर पहलू को बेहतरीन ढंग से फिल्माया है और हाथियों के झुंड, बाघों की चहलकदमी, हिरणों की उछलकूद देखकर हर किसी के मन में कॉर्बेट घूमने की लालसा दिखाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए महिलाओं ने पहले ही अपने सारे काम निपटा लिए थे। वहीं, रामनगर निवासियों के रिश्तेदारों ने फोन पर कॉर्बेट घूमने की फरमाइश रख दी और अब कॉर्बेट खुलने का इंतजार कर रहे है। दूसरी ओर रामनगर के रिजॉटों में ठहरे पर्यटकों को भी यह कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें