फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चालानी कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेरी

Thu, 23 May 2024 06:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सड़क किनारे तथा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर भारी भरकम चालान करने के खिलाफ व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने बुधवार को कोतवाली का घेराव कर दिया। उन्होंने चालानों से राहत देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एसएसपी की ओर से वार्ता कर समाधान नहीं निकाला गया तो वह शनिवार को डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा व अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर चालानी कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। कोतवाल हरपाल सिंह के कोतवाली में नहीं होने के कारण एलआईयू निरीक्षक निधि राणा ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। लोगों ने कहा कि शहर के सभी स्थलों को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। सड़क किनारे वाहन पार्क होने पर पांच सौ के स्थान पर ढाई हजार से दस हजार तक की चालानी कार्रवाई की जा रही है। जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी खुद वर्षों पूर्व इंश्योरेंस खत्म हो चुके वाहन को वन वे में उल्टी दिशा में दौड़ा रहे हैं। इस दौरान नितिन कार्की, विवेक वर्मा, मनोज कुमार, राहुल कुमार, पंकज ढैला, कुंदन बिष्ट, धीरु सिंह व मनोज जगाती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें