नैनीताल। बीते दो माह से पेंशन से वंचित लोनिवि प्रांतीय व निर्माण खंड से सेवानिवृत्त कार्मिक सोमवार को नैनीताल में विभागीय अधिकारियों का घेराव करेंगे। प्रदेश मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि शासनादेश के तहत 20 वर्ष की सेवा वाले सभी पेंशनर्स पेंशन के पात्र हैं। कुछ विभागों के अधिकारी शासन की ओर से हाल ही में वर्कचार्ज नियमित कर्मचारियों की पेंशन के लिए जारी नए शासनादेश को नहीं समझ पाए। इसी कारण पात्र पेंशनर्स की पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।