नैनीताल। मल्लीताल के गाड़ी पड़ाव और गोलघर क्षेत्र में बाजार की ओर जाने वाले प्रवेश मार्गों के ठीक सामने दोपहिया वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार में आने-जाने वाले पैदल राहगीरों का कहना है कि मार्गों के सामने बाइकें खड़ी होने से आवाजाही बाधित हो जाती है। भीड़भाड़ के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों को संकरे रास्तों से निकलना पड़ता है। कई बार बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी असुविधा झेलनी पड़ती है। रविवार को भीड़ बढ़ने के दौरान कई बाइकें मार्ग पर पार्क होने से लोगों का आना जाना प्रभावित हो गया। लाेगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैैं। कोतवाल राजेन्द्र रावत ने बताया कि बाइक पार्क कर मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद