फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेट्रोपोल होटल परिसर में पार्किंग निर्माण का रास्ता साफ

Thu, 29 May 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही परिसर में पार्किंग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

नैनीताल स्थित मेट्रोपोल होटल परिसर शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित है। इसका स्वामित्व केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास है। होटल परिसर में वाहनों की पार्किंग की जाती है। इधर, यहां पार्किंग निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे।
इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर अनुरोध किया था। केंद्रीय गृहमंत्री ने 23 मई को इस संबंध में आदेश जारी कर मेट्रोपोल होटल परिसर को उत्तराखंड सरकार अस्थायी रूप से आवंटित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


अब पर्यटकों को मिलेगी राहत
इस निर्णय से नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। पार्किंग की बढ़ती समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया।

लंबे समय से चल रहा था प्रयास : सांसद
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि मेट्रोपोल परिसर में पार्किंग निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहा था। कहा कि मुख्यमंत्री के साथ वह खुद भी इसके हस्तांतरित के लिए प्रयास कर रहे थे। सांसद ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इससे पार्किंग की समस्या दूर होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें