फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संविदा डॉक्टर का करार खत्म होने से मरीजों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में अस्पताल में तैनात एक संविदा डॉक्टर का करार खत्म होने से मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। सीएचसी में पहले से ही डॉक्टरों के चार पद रिक्त चल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार से संविदा डॉक्टर का करार बढ़ाने के साथ अस्पताल में अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि संविदा डॉक्टर का करार समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि करार बढ़ जाएगा। मर्तोलिया ने बताया कि अस्पताल में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है। डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए अधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें