कालाढूंगी। वाल्मीकि समाज ने बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर को अपने नाम के लिए धरना प्रदर्शन किया। धरने के समर्थन में सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। समाज का आरोप है कि नगर पालिका मंदिर परिसर में पार्किंग बनाने की योजना बना रही है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने इन आरोपों को गलतफहमी बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर के चारों ओर केवल जीर्णोद्धार का कार्य हो रहा है, पार्किंग की कोई योजना नहीं है।