फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह महीने से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 03 Jul 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। छह महीने से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं के साथ पेट संबंधित समस्या से पीड़ित मरीजों को उठानी पड़ रही है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नैनीताल और हल्द्वानी के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य ने बताया कि भवाली में एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। सीएचसी में भवाली, फरसौली, रामगढ़, मेहरागांव, नगारीगांव, तिरछाखेत, सेनिटोरियम समेत अन्य जगहों से मरीज पहुंचते हैं। पर अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होने से उन्हें मायूस होकर नैनीताल और हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। पंकज ने कहा कि सबसे अधिक समस्या गर्भवती महिलाओं को हो रही है। उन्होंने डीएम और कुमाऊं कमिश्नर से सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा दोबारा शुरू कराने की मांग की है। भवाली सीएचसी के चिकित्सकाधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें