फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रविवार को बसों की कमी से यात्री परेशान

Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताहांत पर पर्यटकों व अन्य की हल्द्वानी तथा मैदानी क्षेत्र में वापसी के चलते रविवार को परिवहन निगम की बसों में सीट को लेकर मारामारी रही। शाम तीन बजे तक यही स्थिति रही। हालांकि बाद में अन्य बसों के आने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। बसों की कमी देख यहां टैक्सी चालकों ने लोगों की मजबूरी का लाभ उठाते हुए दरें बढ़ा दीं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रविवार सप्ताहांत में बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। स्टेशन इंचार्ज धर्मानंद जोशी के अवकाश पर होने पर कार्मिक अशोक अधिकारी ने बताया अचानक बढ़ी भीड़ से शाम को आंशिक दिक्कत हुई, लेकिन और बसों के आने पर स्थिति सामान्य हुई। उन्होंने बताया कि दिल्ली की सेवा सुचारु हो गई है।
इस मार्ग पर नई बसों को मिलाकर दिल्ली के लिए सुबह 9:00 व 9:30 बजे दो जबकि शाम को 6:30, 7:30 व 8:30 में तीन बसें हैं। 8:30 बजे वाली बस में ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी है। इसी प्रकार देहरादून के लिए भी सुबह 5:30 बजे व 7:00 बजे दो जबकि शाम को 6:00, 7:00 व 8:00 बजे तीन बसें हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें