हल्द्वानी। दो दिन चलाए गए अभियान में परिवहन विभाग ने 102 वाहनों के चालान किए। इनमें 58 मामले ओवरस्पीड के हैं। आरटीओ गुरुदेव सिंह ने बताया कि परमिट शर्तों के उल्लंघन, टैक्स बकाया, फिटनेस न होने, हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने आदि के उल्लंघन पर भी चालान किए गए। टीम में एआरटीओ जितेंद्र, परिवहन कर अधिकारी गोविंद, चंदन सुप्याल, गिरीश कांडपाल, देव सिंह, चंदन ढेला, अरविंद ह्यांकी आदि शामिल थे।