हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित समता आश्रम में संगत समतावाद के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह दो घंटे का सत्संग हुआ। इसमें महाराज मंगत राम के ग्रंथ समता विलास और समता प्रकाश पर आधारित प्रवचन दिए गए। इसमें आज कल के व्यस्त जीवन में सुख कैसे मिले, ईश्वर प्राप्ति कैसे हो, मनुष्य का जीवन सादा सरल कैसे व्यतीत हो और आजकल युवा पीढ़ी की जीवन शैली का खान-पान कैसे शाकाहारी हो आदि पर कथा वाचकों ने अपने-अपने विचार रखे। स्त्री सत्संग में अर्चना गुलाटी, सरोज अरोरा, सरिता नरूला और खुशी आसवानी ने कर्म गति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद मंगलाचरण आरती का पाठ हुआ। इस मौके पर मनोज मिश्रा, विकास सचदेवा, देवानंद सिन्धी, अशोक सदाना, विकास सचदेवा आदि रहे।