हल्द्वानी। परिवहन निगम की वाॅल्वो सेवा यात्रियों लिए आफत बनी हुई है। काठगोदाम डिपो की अनुबंधित वाॅल्वो बस को सोमवार दोपहर 1:30 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना होना था। 19 यात्रियों ने दिल्ली के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराई थी। तय समय पर यात्री बसअड्डे पहुंच गए थे लेकिन परिचालक के नहीं पहुंचने के कारण बस करीब आधा घंटा खड़ी रही। इससे गुस्साए यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन पर सवाल खड़े किए। हालांकि बाद में परिचालक के पहुंचने पर बस को रवाना किया गया। बस में 40 से अधिक यात्री सवार हुए। डिपो इंचार्ज रघुवीर चौधरी ने बताया कि वाॅल्वो में जिस कंडक्टर की ड्यूटी लगी थी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। दूसरे परिचालक की व्यवस्था करने और उसे बस अड्डे तक पहुंचाने में समय लग गया। बारिश की वजह से भी इसमें देरी हुई। संवाद