फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ के पास रविवार को कार की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया जबकि पीछे बैठे 12वीं के छात्र की मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाली चालक की तलाश में जुटी है।मुखानी थाना क्षेत्र के निगल्टिया लामाचौड़ निवासी विक्रम सिंह पानू ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा दीपांशु पानू (18) रविवार को अपने दोस्त के साथ बाइक पर गया था। बाइक उसका दोस्त चला रहा था। लामाचौड़ में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिपांशु की मौके पर मौत हो गई। मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। उधर एसटीएच में इलाज के दौरान ऊधमसिंह नगर के जाफरपुर दिनेशपुर निवासी भुवाली (40) की मौत हो गई। उन्हें भी रविवार को दिनेशपुर में कार ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें