फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली की एसी बस सेवा रद्द होने से यात्रियों में गुस्सा

Mon, 20 Jul 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की दोपहर डेढ़ बजे चलने वाली दिल्ली एसी बस सेवा ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को बस में 27 यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे लेकिन ऐन वक्त पर रोडवेज प्रबंधन की ओर से उन्हें फोन पर बस रद्द होने की जानकारी दी गई जबकि कुछ यात्री तो बस अड्डे पहुंच गए और रोडवेज की बस सेवा पर सवाल खड़े किए। यात्रियों को टिकट राशि रिफंड की गई है। काठगोदाम डिपो की ओर से संचालित अनुबंधित बस सेवा दो दिन से ठप है। एआरएम गणेश चंद्र पंत ने बताया कि बस स्वामी की ओर से वाहन में खराबी के बारे में बताया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें