नैनीताल। नगर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल की मौजूदगी में सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल, अंडा मार्केट और बारापत्थर पार्किंग के साथ लेक ब्रिज की निविदाएं खोली गईं। पार्किंग के लिए तकनीकी निविदाएं पहले ही खोली जा चुकी थीं। पार्किंग का ठेका 94.5 लाख रुपये में सुमित जेठी को मिला।
इसके लिए छह ऑनलाइन और तीन ऑफलाइन निविदाएं प्राप्त हुई थीं। एक निविदा प्रपत्र में कमी पाई गई थी। लेक ब्रिज शुल्क के लिए भी छह ऑनलाइन निविदाएं मिलीं। चार लोगों ने ऑफलाइन प्रपत्र जमा किए थे। ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि कुछ प्रपत्रों में तकनीकी दिक्कतें हैं। इस पर निविदा समिति चर्चा कर विधिक राय लेगी।