नैनीताल। तल्लीताल बाजार क्षेत्र में पार्क बाइकें लोगों के लिए दिक्कतें पैदा कर रही हैं। बाजार की गली में पार्क बाइकों के चलते लोगों को बाजार में चलने में दिक्कतें आ रही हैं। तल्लीताल बाजार में पुलिस की अनदेखी के चलते बाइकों का जमावड़ा लग रहा है। होली के त्योहार के दौरान शाम को बाजार में बाइकें पार्क होने के बाद लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इसके बाद बाजार में दौड़ते वाहन राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। बाजार क्षेत्र में पार्क बाहरी व टैक्सी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद