फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मां-बाप के बिजली का बिल बना ललिता की हत्या का कारण

Thu, 03 Oct 2024 06:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। मोबाइल में पहली पत्नी संग गोविंद सिंह मेहता की अंतरंग वीडियो क्लिप और मां-बाप के मकान का बिजली का बिल जमा करने को लेकर हुआ विवाद ललिता की हत्या का कारण बन गया। विवाद इतना बढ़ता चला गया कि आवेश में आए गोविंद ने चुन्नी से ललिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। इधर, पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार गोविंद मेहता ने बताया कि उसकी पत्नी ललिता हमेशा क्लेश किया करती थी। घटना वाली रात भी छोटी सी बात पर उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया। आरोपी के अनुसार मोबाइल में पहली पत्नी की वीडियो क्लिप और उसके घर में आए बिजली के बिल को जमा करने को लेकर वह भड़क गई।
उसका कहना था कि बिल की आधी राशि सास-ससुर को देनी चाहिए। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता चला गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद गुस्से में आपा खो बैठे गोविंद ने चुन्नी से गला दबाकर ललिता की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें