फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मोतीनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

Thu, 03 Oct 2024 06:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। मोतीनगर रेलवे फाटक के पास मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। बुधवार सुबह रेलवे के गेटमैन ने विभाग को ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली लालकुआं की पुलिस और आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी बिशन सिंह आगरी (53) पुत्र मोहन सिंह आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह मोतीनगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा देख इसकी सूचना विभाग को दी। बताया जा रहा है कि मृतक बिशन सिंह डंपर चलाते थे। उनकी छह बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें