फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिक्षिका के स्कूल नहीं पहुंचे से अभिभावक भड़के

Sat, 18 May 2024 03:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की प्राथमिक विद्यालय पटगली में तैनात शिक्षिका के बीते पांच दिनों से विद्यालय नहीं आने पर अभिभावक भड़क गए। शुक्रवार को अभिभावकों ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की।
विज्ञापन

गांव के देव सिंह ने बताया कि स्कूल में तैनात शिक्षिका पांच दिन से स्कूल नहीं आ रही है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। वहीं गांव के उमेश राम, मोहन राम, तुलसी देवी, सरस्वती देवी और महेश राम ने शिक्षकों के नहीं आने से नाराजगी जाहिर की है। मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि विद्यालय से नदारद शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय में दूसरे शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है। शनिवार से बच्चों की कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें