फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर कालेज में छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका

Sat, 18 May 2024 03:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एमकाॅम चतुर्थ सेमेस्टर के पेपर में द्वितीय सेमेस्टर का पेपर देने पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को उन्होंने कुमाऊं विवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का खिलवाड़ लगातार होता जा रहा है, जिससे अब छात्रों के भविष्य पर संकट गहराने लगा है। इस मौके पर पीयूष जोशी, मनमोहन सिंह बिष्ट, नितेश शर्मा, विशाल चंद्र, अतुल चंद्र, सौरभ टम्टा, राहुल रावत और शिव शंकर आदि रहे।
विज्ञापन


छात्र संघ कोष नहीं देने पर छात्रों ने जताया विरोध
रामनगर (नैनीताल)। छात्र संघ कोष नहीं देने का आरोप लगाकर विद्यार्थियों ने रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य मनमानी करने पर उतारू हैं। इस मौके पर चेतन पंत, शिवांग रस्तोगी, नीलम मनराल, रोहित कुमार, मोहित कुमार और पीयूष जोशी मौजूद रहे। उधर, प्राचार्य ने बताया कि छात्र संघ के लोग एकजुट होकर नहीं आ रहे हैं। छात्र संघ पदाधिकारी दो धड़ों में बंटे हुए हैं। ऐसे में छात्र संघ कोष कैसे दिया जाएगा। परीक्षा चल रही है और धारा 144 लागू है। पुतला फूंकने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें