फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में परीक्षा शुल्क को लेकर अभिभावक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज पतलोट में अभिभावक संघ अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पनेरु की अध्यक्षता में हुई अभिभावकों की बैठक में परीक्षा शुल्क अधिक लिए जाने का आरोप लगाया गया। अभिभावकों ने परीक्षा शुल्क कम किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि सीबीएसई से संचालित हो रहे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में परीक्षा शुल्क अधिक लिया जा रहा है। इन विद्यालयों में शुल्क कम किया जाना चाहिए। सरकार परीक्षा शुक्ल कम करने का आदेश जारी करे। पीटीए अध्यक्ष ने बताया कि सीबीएसई में एक छात्र का शुल्क 2500 रुपये से अधिक पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस अभिभावक के तीन-तीन बच्चे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ रहे हैं उन पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक इतना शुल्क एक साथ वहन नहीं कर सकते हैं। सरकार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से विद्यालय को संचालित ही करना था तो उत्तराखंड बोर्ड से भी संचालित किया जा सकता था। अभिभावकों ने कहा कि राज्य सरकार शुल्क के विषय में जल्द निर्णय नहीं लेगी तो वह आंदोलन करेंगे। बैठक में जगदीश चंद्र पनेरु, नवीन पनेरु, जीवानंद, बचीराम आर्य, शेर सिंह मटियाली, लीला देवी, शेखर भट्ट, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें