फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: खनस्यूं-हल्द्वानी मार्ग पर सिमलिया के पास अज्ञात शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 20 Jan 2026 11:43 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

खनस्यूं-हल्द्वानी मार्ग के सिमलिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह गधेरे में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं-हल्द्वानी मोटर मार्ग में सिमलिया के पास मंगलवार की सुबह गधेरे में एक क्षत विक्षत हालत में अज्ञात शव पड़ा मिला। शव के अधिक क्षत विक्षत होने के चलते शव पुरुष का है या महिला की इसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खनस्यूं को पुलिस को दी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके को रवाना हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव काफी पुराना लग रहा है इसके चलते शव पुरुष का है या महिला का पहचान में नहीं आ रहा है। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें