नैनीताल। नैनीताल के पास देवीधूरा गांव के जंगल में फिर से जंगली हाथियों ने दस्तक दी है। ग्रामीण शाम को हाथियों की आवाज सुन रहे हैं जिससे वह दहशत में हैं।
पिछले वर्ष जनवरी में देवीधूरा गांव के पास हाथियों का झुंड पहुंच गया था। करीब 13 हाथियों ने गांव के कई घरों में तोड़फोड़ की और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया था। अब करीब 22 महीने के बाद फिर देवीधूरा गांव के पास हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दे रही है।
वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने जंगल में हाथियों के होने की बात बताई है। क्षेत्र में गश्त कर हाथियों का पता लगाया जाएगा। यदि गांव के समीप हाथियों की मौजूदगी मिली तो उनको जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जाएगा।