फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पालिका में अनियमितताओं की जांच पड़ताल शुरू

Thu, 26 Oct 2023 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर हाईकोर्ट के सख्त निर्देश और अनियमितताओं की जांच को लेकर प्रदेश सरकार की गंभीरता से पालिका चौतरफा घिरती नजर आ रही है। बुधवार को देहरादून के शहरी विकास विभाग के अपर निदेशक के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम यहां पहुंच गई है। टीम ने पालिका में अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए जबकि ईओ को निलंबित कर दिया गया है। हाईकोर्ट की ओर से भी जांच के लिए टीम गठित की गई है। इधर बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे शहरी विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता रवि पांडे पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पालिका की प्रभारी ईओ पूजा की मौजूदगी में टीएस सुनील खोलिया, टीआई हिमांशु, अवर अभियंता डीएस मेहरा, पैरोकार मोहन, संजय कनवाल आदि से वार्ता की।
उन्होंने नंदा देवी महोत्सव से संबंधित निविदा प्रपत्रों, बिजली, तोरणद्वार ठेका की जानकारी समेत तकनीकी व अन्य पहलुओं पर पड़ताल की।
शाम करीब पांच बजे अपर निदेशक शहरी विकास अशोक कुमार पांडे, वित्त अधिकारी परवीन कौर भी पालिका पहुंचीं। एसई ने उन्हें पूछताछ के बाबत जानकारी दी। इसके बाद टीम ने पांच बजे से सात बजे तक पड़ताल की। इसमें महोत्सव में झूलों को लगाने और हटाने के समय को लेकर भी बातचीत की। बृहस्पतिवार को भी पड़ताल जारी रहेगी। अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें