पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पूरी करो
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में सक्खनपुर में स्थित एक केमिकल कारखाने का दूषित पानी ग्रामीणों के नलों में आने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। मामले में विकास खंड के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी को ज्ञापन सौंपते हुए दूषित पेयजल की आपूर्ति पर रोक लगाने की मांग की है।
ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी को सौंपे ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सक्खनपुर में एक केमिकल प्लांट लगा है तथा प्लांट का गंदा पानी जमीन के अंदर डाला जा रहा है। इसके चलते नलों से दूषित पानी आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी से दुर्गंध आ रही है।
उन्होंने दूषित पानी से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर सिंह रावत, किशोर लाल, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष शेखर चंद्र, ग्राम प्रधान राहुल डंगवाल, पवन कुमार, दशोरी देवी, सतनाम सिंह, पूरन सिंह, लक्ष्मण सिंह, गवर सिंह, सोवन सिंह, सुखविंदर, संजय शर्मा, मानसिंह, यादराम सहित कई लोग मौजूद रहे।