रामनगर ब्लॉक में बैठक करते हुए बीडीसी सदस्य व प्रधान।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। पूर्व सीएम हरीश रावत के समर्थन में बीडीसी सदस्य, प्रधान और युवा कांग्रेसी एकजुट हो गए हैं। सभी ने हरीश रावत को रामनगर से चुनाव लड़ाने की मांग की है। नगर पालिका के चेयरमैन और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री का विरोध किया।
ब्लॉक में बीडीसी सदस्य, प्रधान और यूथ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी ने बताया कि रामनगर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आलाकमान को टिकट देना चाहिए।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत को टिकट देने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार केे पालिका के चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री किशोरी लाल ने प्रेसवार्ता की थी।
जिसमें रणजीत को टिकट न देने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही गई, जो गलत है। कहा दोनों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। वहीं पूर्व सभासद शिल्पेंद्र बंसल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने से रामनगर की तस्वीर बदल जाएगी।
बैठक में बीडीसी सदस्य महावीर रावत, मुन्ना सिंह, वीरु चौहान, राहुल कांडपाल, कैलाश चंद्र, ग्राम प्रधान श्याम सिंह बिष्ट, अनिल राज, रामपाल, पूर्व प्रधान इंदरलाल, सुमित लोहिनी आदि थे।