फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन जब्त करने पर नैनीताल में बवाल

Thu, 07 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से मल्लीताल बाजार में पालीथिन के खिलाफ की गई कार्रवाई से बुधवार को बवाल हो गया। विरोध में व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। बाद में कोतवाली में प्रशासन और व्यापारियों के बीच बैठक भी हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं, लेकिन जिला प्रशासन साजिशन हाईकोर्ट और व्यापारियों को आमने-सामने लाने पर आमादा है।
विज्ञापन


बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने मल्लीताल बाजार में पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मटन शाप से 54 और सब्जी की एक दुकान से 16 पालीथिन जब्त की गईं। कार्रवाई से व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने राम सेवक सभा परिसर में बैठक के बाद मल्लीताल बाजार में जुलूस निकालकर विरोध जताया। बाद में हुई सभा में व्यापारियों ने कहा कि जिला प्रशासन नामी कंपनियों की पालीथिन पैक प्रोडक्ट दूध, ब्रेड, बन, बिस्कुट समेत अन्य उत्पादों के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा, जबकि लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारी स्वयं भी पालीथिन के खिलाफ हैं

और इसके लिए व्यापार मंडल ने भी पालीथिन इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, मारूति साह समेत विवेक वर्मा, जगदीश बवाड़ी, जाकिर हसन, कमलेश ढौडियाल, राजेंद्र व्यास, पूरन तिवारी, जीत सिंह आनंद, हिमांशु जोशी, रवेल सिंह, राजेंद्र वर्मा समेत कई व्यापारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नामी कंपनियों के उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के फिलहाल उन्हें कोई आदेश नहीं है। शीघ्र ही व्यापारियों के पक्ष को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
- आशीष चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें