लालकुआं। प्रगति मैदान में आयोजित एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पलास इलेवन रुद्रपुर ने स्टार इलेवन को पराजित कर चैंपियनशिप हासिल की। टॉस हारकर पलास इलेवन रुद्रपुर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में स्टार इलेवन लालकुआं 19वें ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कक्षा 11 के हरफनमौला खिलाड़ी नाजिम को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज स्टार इलेवन के खिलाड़ी आजम खान रहे। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पुरस्कार दिए।