फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मां पाषाण देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के प्रसिद्ध मां पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से शुरु होंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मंदिर को आकर्षक बिजली की मालाओं से सजाया गया है। मुख्य पुजारी पंडित जगदीश भट्ट ने बताया कि सुबह आठ बजे गणेश पूजन से आयोजन की शुरुआत होगी। इसके बाद शिव पूजन, रुद्राभिषेक व सुंदरकांड पाठ होगा। मंगलवार को पंचांगी कर्म के बाद अखंड रामायण पाठ की शुरुआत होगी। बुधवार को रामायण पाठ के पारायण के बाद कन्या पूजन, हवन पूर्णाहुति तथा भंडारा होगा। मंदिर से जुड़े श्रद्धालु प्रतिवर्ष की तरह आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें