फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

Sat, 15 Aug 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत के विभाजन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वालों की स्मृति और सम्मान में शुक्रवार को जिले में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। बताया गया कि यह कार्यक्रम जनपद के विभिन्न स्थानों में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम खालसा इंटर कॉलेज में हुआ जिसमें विभाजन की पीड़ा को झेलने वाले लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर इन विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गजराज बिष्ट, दायित्वधारी नवीन लाल वर्मा, विभीषिका का दंश झेल चुके सरदार बलवंत सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और निबंध प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में बलबीर सिंह, जसपाल सिंह, अवनीश सिंह, हरजीत सिंह, रंजीत सिंह, बलवंत सिंह, हरीश बिष्ट, प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना जोशी, एम कांडपाल, भगवती जोशी, अनुराधा पंत, सीमा सेन, कविता जोशी, चित्रा जीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें