फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बंदरों के हमले में पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल घायल

Sat, 26 Jul 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर में बंदरों की दहशत से लोग परेशान हैं। शुक्रवार शाम छह बजे खुटानी स्थित लोक संस्कृति संग्रहालय के संस्थापक एवं पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल को बंदरों के झुंड ने घायल कर दिया। शोर मचाने पर उनके बेटे डॉ. सुरेश मठपाल और परिजनों ने बंदरों को भगाया। बंदरों ने डॉ. मठपाल के हाथ पर दांत और पंजों के गहरे निशान बना दिए।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश मठपाल ने बताया कि डॉक्टर को घर पर बुलाकर रेबीज का इंजेक्शन और मरहम पट्टी की गई। कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से कटखने बंदरों के झुंड घूम रहे हैं लेकिन वन विभाग की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें