फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के गड्ढों में धान रोपे

Fri, 18 Aug 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
एनएच के गड्ढों में धान रोपे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। राजमार्ग पर कई जगह बने गड्ढों के विरोध में कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में धान के पौधे रोपकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हाइवे पर बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक राजेंद्र दुर्गापाल ने कहा कि फ्लाईओवर से रुद्रपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे बने हैं।

उनसे क्षेत्रवासियों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। प्रदर्शनकारियों में नगर पंचायत चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कांग्रेसी नेता गिरधर बम, सेवादल बिंदुखत्ता संगठक गोकर्ण सिंह, खुशाल सिंह, हिमांशु अधिकारी, इमरान खान, ओमवती कश्यप, मनोज कुमार, गणेश कटियार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें