हल्द्वानी। खुले बाजार में किसानों को धान के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। उधर, सरकारी तौल केंद्रों में धान की खरीद के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। महज 17 दिनों में 5.45 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है।
पिछले साल से तुलना करें तो सरकारी तौल केंद्रों ने 17 अक्तूबर तक धान की खरीद नहीं की थी। इस बार किसानों का धान खुले बाजार में 1200 रुपये क्विंटल तक बिक रहा है। इसलिए किसान सरकारी तौल केंद्रों में धान लेकर आ रहे हैं। इस साल मौसम अच्छा होने के कारण धान में नमी भी नहीं है। आरएफसी ललित मोहन रयाल ने बताया कि किसानों के खातों में 72 घंटों के अंदर भुगतान कर दिया जा रहा है।