नैनीताल। लॉकडाउन के बीच जहां पुलिस द्वारा लोगों को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाया जा रहा है, वहीं कुछ लोग नियमों के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे। शहर में कुछ लोग तो धड़ल्ले से पान, बीड़ी, सिगरेट के खोखे और दुकानें चला रहे है। पुलिस भी ऐसे लोगों से सख्ती से निपट रही है। मल्लीताल क्षेत्र में तीन दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को कोतवाल अशोक कुमार सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। मल्लीताल बाजार क्षेत्र में अनावश्यक वस्तुओं की दुकान खुली होने से उनका पारा चढ़ गया। कोतवाल ने बताया कि देवदार कॉटेज मल्लीताल निवासी हेमंत त्रिपाठी, रॉयल होटल कंपाउंड निवासी अफरीदी जहीर, बड़ा बाजार निवासी नरेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वही तल्लीताल थाना पुलिस ने क्षेत्र में अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने पर दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई।