हल्द्वानी। स्टेडियम हल्द्वानी और एमबी इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम में क्वारंटीन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 250 से ज्यादा लोगों को घर भेज दिया है। प्रशासन ने आज सुबह बसों से इनको घर भेजा। घर भेजे जाने से लोगों में काफी खुशी थी। नोडल अधिकारी एके कटारिया ने बताया कि स्वस्थ्य लोगों को घर वापस भेजा जाना तय हुआ। अभी और कितने लोगों को उनके गन्तव्य तक भेजा जायेगा, यह शाम तक साफ होगा। ये लोग यहां 30 मार्च से हैं।