फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं वासियों को मिलेगा मालिकाना हक : सीएम

Tue, 01 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं के लोगों को मालिकाना हक देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्तावासियों से नगर पालिका से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं वसूला जाएगा। हर संभव कोशिश होगी कि बिंदुखत्तावासियों को प्रत्येक सुविधा दी जाएगी। उन्होंने नानीसार में आवासीय विद्यालय का विरोध करने वालों से कहा कि वे नानीसार में एक प्राथमिक पाठशाला ही खोल दें तो सरकार उन्हें मुफ्त जमीन देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नानीसार में विरोध करने के लिए कुछ अराजक तत्व बिंदुखत्ता से भी पहुंचे थे जो बिंदुखत्ता में नगर पंचायत का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास कर मॉडल राज्य बनाया जा रहा है। सीएम सोमवार को हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय में क्षेत्र की पेयजल, सड़क समेत करीब नौ करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

उन्होंने लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय को हर संभव मदद देने का भी वादा किया। सरकार गरीब तक पहुंचेगी। इसीलिए वह हर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार के तमाम अवसर हैं। शिक्षित युवाओं को बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है। पीआरडी भर्ती, पटवारी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल भर्ती, शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव रोजगार देने की बात सीएम ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहाड़ में योजनाओं को तैयार कर छोटी इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जिससे पहाड़ का पलायन रोका जा सकता है। पहाड़ में दस्तकारी, दुग्ध उत्पादन, शिक्षा जैसी सुविधाओं से रोजगार किया जा सकता। पहाड़ में बेकार पड़ी बिच्छू घास से चाय तैयार की जाएगी जिसका निर्यात अमेरिका, चीन को किया जाएगा। बेरोजगारी एवं पलायन रोकने एवं पहाड़ में अखरोट, तिमूर के अलावा तेज पत्ता उत्पादन कर आय के साधन विकसित किए जाएंगे।

केंद्र के आम बजट के अध्ययन के बाद ही राज्य का बजट बनेगा और सदन में पेश होगा। ग्रीन  बोनस, वाटर बोनस और आपदा पैकेज की ओर केंद्र सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। राज्यों के फंडिंग पैटर्न चेंज होने पर भी बात हुई थी। देखना पड़ेगा कि केंद्र सरकार ने उक्त मामले में कोई निर्णय लिया है या नहीं।  पिछले वर्ष केंद्र से पहले बजट पेश करने के कारण सामंजस्य बैठाने में काफी समस्या आई थी। -हरीश रावत, सीएम उत्तराखंड।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बिंदुखत्ता तो कांग्रेस का मायका एवं गढ़ है और वित्तीय भार होने के बावजूद यहां के लोगों को महाविद्यालय की सौगात देते हुए उन्हें खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को बिंदुखत्ता में लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के शिलान्यास के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।

अपने ताबड़तोड़ दौरों पर हो रहे विपक्ष के हमलों पर सीएम ने कहा, ‘मेरे हेलीकॉप्टर में फाइलें देखकर विपक्षी दंग रह जाएंगे। मैं तो चलते-फिरते भी काम करता रहता हूं। मेरा हेलीकॉप्टर देखने के बाद विपक्षी अपना आरोप वापस ले लेंगे।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय में क्षेत्र की पेयजल, सड़क समेत करीब नौ करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने हैड़ा गज्जर में 50 लाख की लागत से बनाई जा रही सड़क सुदृढ़ीकरण योजना, हरिपुर तुलाराम 90 लाख और देबरामपुर में 90 लाख रुपये की मिनी पेयजल योजना, जनपद नैनीताल की सहकारी समितियों का आधुनिकीकरण योजना, लालकुुआं विधानसभा में 3 किमी सड़क के लिए 360.12 लाख की लागत से सुधारीकरण योजना, लालकुआं मोटाहल्दू 3.50 किमी सड़क सुधारीकरण के लिए 169 लाख की योजना, गोरापड़ाव से गौला गेट तक 122.61 लाख की लागत से 2.5 किमी सड़क सुधारीकरण योजना, लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय की चहार दिवारी समेत करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

 मुख्यमंत्री हरीश रावत दोपहर ठीक एक बजकर बीस मिनट पर हल्दूचौड़ स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के हेलीपैड में मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर उतरा। आईटीबीपी के जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया। श्री रावत कार से हल्दूचौड़ बाजार होते हुए सीधे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक पहुंचे। इस दौरान पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी, कैप्टन बीएस बोरा, जय दत्त पंतोला, भाष्कर भट्ट, संजय दुम्का आदि थे।

लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय का राजकीयकरण किए जाने पर विद्यालय प्रबंधन ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया। उन्होंने पंचायत घर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। श्रम, सेवायोजन एवं द़ुग्ध विकास मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अभिनंदन पत्र सीएम को सौंपा।  

इस दौरान आपदा प्रबंधन अध्यक्ष प्रयाग भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट, खजान पांडे, एनके कपिल, जिलाधिकारी दीपक रावत, उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, हेमवती नंदन दुर्गापाल, महिला मंगल दल अध्यक्षा सीमा पाठक, बालम सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान कैलाश दुम्का, विपिन जोशी, कैलाश बमेटा, कीर्ति पाठक, बीडी खोलिया, गोपाल सिंह अधिकारी, भगवान सिंह धामी, गिरधर बम, क्षेत्र पंचायत सदस्या पूजा बिष्ट, राधा भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें