गोरा पड़ाव उप खनिज निकासी गेट पर प्रर्दशन करते वाहन स्वामी
- फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। गौला नदी से उपखनिज ढोने वाले वाहन स्वामियों ने क्रशर स्वामियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। रविवार को कारोबारियों ने अपने वाहन खनिज निकासी के लिए गोरापड़ाव गेट पर नहीं भेजे, इससे कामकाज ठप रहा।
वाहन स्वामियों का कहना है कि क्रशर स्वामी गौला नदी से क्रशर तक उपखनिज ढोने के एवज में बहुत कम किराया दे रहे हैं। इस कारण उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में रविवार की शाम वाहन स्वामियों ने बैठक की। उन्होंने सोमवार से लालकुआं प्रभाग के मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव, हल्दूचौड़ और देवरामपुर गेट से निकासी बंद रखने का फैसला लिया। बैठक में डंपर एसोसिएशन के संरक्षक इंदर सिंह बिष्ट, हरीश भट्ट, भगवान सिंह धामी, दीपक जोशी, रबिंद्र जग्गी, ललित मोहन दुम्का, कमल तिवारी, जीवन बोरा, गोपाल उपाध्याय, ललित दुम्का, राजू दुम्का आदि थे। संवाद