फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के अड़ंगों से नही बन रही वर्षों से सड़क

Thu, 11 Feb 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चोरगलिया (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखनमंडी चोरगलिया नई आबादी के बसे लगभग 45 वर्ष हो गये हैं। परंतु अभी तक सड़क नहीं बन पायी है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने की सोची भी तो वन विभाग ने अपनी जमीन बताते हुए कार्य रोक दिया। न तो खुद बनाते हैं और न ही भूमि हस्तांतरण करते हैं। लेकिन सड़क न होने की पीड़ा ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


 बरसात के मौसम में बच्चों को स्कूलों से अवकाश लेना पड़ता है। बरसात के मौसम सड़क पर पानी भरे रहने से स्कूली बच्चों को नहर की पटरी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। जिसमें पूर्व में कुछ बच्चे तो नहर में गिरकर अपनी जान भी गवा चुके हैं। सड़क की लंबाई डेढ़ किमी है।

जिसमें 200 परिवार रहते हैं। अधिकांश परिवार मेहनत मजदूरी कर जीवन का निर्वाह करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक घंटा भी बरसात हो जाती है तो उन्हें घरों में कैद होकर ही रहना पड़ता है।
विज्ञापन


 जिसमें बरसात के मौसम में वह रोजी रोटी भी नहीं जुटा पाते हैं। जिन की सुध लेने वाला कोई नहीं है। चुनाव के वक्त वोट के लिए रोड बनाने की बात कहते हैं और चुनाव होते ही सब भूल जाते हैं। वर्षों से यह सिलसिला चला आ रहा है।
  
वन विभाग अनावश्यक तरीके से सड़क बनाने के कार्य में व्यवधान डाल रहा है। सड़क सेंचुरी सीमा के 5 किमी दूर है। शासन से बार-बार सड़क बनाने के लिए गुहार लगाई परंतु कोई सुनने वाला ही नहीं है। सड़क किनारे अधिकांश लोग बीपीएल परिवार में आते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें