त्यौहार खत्म, बसों में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
त्यौहार खत्म होने के बाद बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ी है। बसों में आनलाइन सीटों की बुकिंग कई दिन के लिए बुक है। सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली जाने वाली बसों के लिए हैं। यहां पर बसें हल्द्वानी आदि जगहों के लिए भर हुई जा रही हैं, लेकिन दिल्ली से वापस करीब खाली आ रही हैं।
बस अड्डे पर खासकर शाम को जाने वाली बसों पर दबाव बढ़ गया था। लोग बड़ी संख्या में शाम और रात के लिए बस अड्डे पर पहुंचे थे। इसके चलते बसों में सीटों के लिए मारामारी जैसी स्थिति थी। दिल्ली, देहरादून और बरेली रूट पर सबसे ज्यादा दबाव था।
देर रात तक बस अड्डे पर भारी भीड़ जमा थी। ट्रेनों में भी कमोबेश यही स्थिति थी। इस बार केवल एक ट्रेन बाघ एक्सप्रेस में ही अतिरिक्त कोच लगाया गया था। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेनें पूरी क्षमता से चल रही हैं, इसके कारण ट्रेनों में कोच बढ़ाने की संभावना नहीं थी।
ऐसे में ट्रेनों में सीट के लिए जुगाड़ आदि खूब लगाए गए। सीट दिलाने के लिए सिफारिश करने वालों से बचने के लिए रेल अधिकारी इधर-उधर भागते रहे। यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।