नैनीताल। जिले में राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए प्रकिया गतिमान है। बीते चार माह में जिले में राजस्व कर्मियों की ओर से ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर करीब 7070 से अधिक निर्विवाद विरासत मामलों का निस्तारण किया गया है। सर्वाधित लंबित निर्विवाद विरासतन नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण तहसील नैनीताल के अंतर्गत किया गया है। इसमें 2,237 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
तहसील हल्द्वानी में 728, रामनगर में 1280, कालाढूंगी में 767, धारी में 695, श्री कैंचीधाम में 405, लालकुआं तहसील में 335, बेतालघाट में 298 व खनस्यूं तहसील में 325 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। स्थल स्तरीय एवं राजस्व प्रकृति से संबंधित कुल 1640 प्राप्त मामलों में से 1473 प्रकरणों का निस्तारण इन चार माह में किया गया है।
मार्ग पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण के 142 प्रकरणों में से 131, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण के 20 मामलों में से 11, विभिन्न सार्वजनिक मार्गों और नहर आदि पर किए गए 62 अतिक्रमण में से 54 प्रकरणों का निस्तारण कर लिया गया है। पैमाइश के 1011 प्रकरण में से 921 का, मेड़ एवं खेत की सीमाओं के विवाद के 121 मामलों में से 106 का, कुर्रा नक्शे के प्राप्त 73 मामलों में से 53 का, नाम संशोधन के 84 प्रकरण में से 81 का, राजस्व से संबंधित अन्य 127 प्रकरण में से 116 प्रकरणों का निस्तारण राजस्व की टीम ने किया है।