भीमताल (नैनीताल)। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए रीप परियोजना के तहत ज्योलीकोट में आउटलेट और रेस्टोरेंट खोला जाएगा। एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि महिलाओं की ओर तैयार पहाड़ी उत्पादों की ब्रिकी के लिए आउटलेट के साथ रेस्टोरेंट खोला जाएगा। रेस्टोरेंट में महिलाएं पहाड़ी व्यंजन सैलानियों को खिलाकर अपनी आजीविका मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आएंगी।