फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्रवृत्ति के लिए हुए 889 आवेदनों में से 260 की जांच हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इन दिनों डीएसबी परिसर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सहयोगी टीम की ओर से आवेदनों की जांच की जा रही है। अब तक 260 आवेदनों की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन

स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को जांच की जिम्मेदारी दी है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि कुमाऊं विवि से संबद्ध परिसर व महाविद्यालयों के 889 विद्यार्थियों की ओर से 10वीं, 12वीं और स्नातक आदि के प्रमाणपत्रों के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें