रामनगर। कॉर्बेट पार्क की झिरना रेंज में मानसून सीजन के दौरान सावन के पहले सोमवार पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में स्थानीय ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। झिरना रेंज के रेंजर नंद किशोर रूवाली ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सावन के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान यशपाल रावत, करन सती, अनीता समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।