फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा में मिलेगी खगोल विज्ञान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एरीज) नैनीताल के बीच सोमवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। ग्राफिक एरा के भीमताल परिसर निदेशक कर्नल (सेनि) अनिल कुमार नायर ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को प्रोत्साहित करना है। इसमें संयुक्त शैक्षणिक डिग्री कार्यक्रम, वैज्ञानिक परियोजनाओं में सहयोग, अकादमिक सामग्री का आदान-प्रदान, छात्र और शिक्षक आदान-प्रदान कार्यक्रम, साझा प्रयोगशाला सुविधाएं तथा तकनीकी सहयोग और नवाचार बढ़ाने हेतु नियमित संयुक्त अभ्यासों का आयोजन शामिल है। एरीज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नाजा ने कहा कि यह एमओयू एक शुरुआत नहीं बल्कि पहले से चल रही साझेदारी की निरंतरता है। एरीज खगोल विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. जीवन पांडे ने मनोरा पीक और देवस्थल, नैनीताल स्थित एरीज की उन्नत प्रेक्षणीय सुविधाओं की जानकारी दी। ग्राफिक एरा के सातवें सेमेस्टर के छात्र अजय रावत और गौरव तिवारी ने एरीज में अपनी इंटर्नशिप के अनुभव साझा किए। इस मौके पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अमित आर भट्ट, प्रो. पुष्पा नेगी, देवेश बोरा आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. निधि भट्ट पंत ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें