हल्द्वानी। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शनिवार को एनएसयूआई ने सीएम का पुतला फूंका और सपा ने प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने कहा कि लोगों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा सीएचसी गैरसैंण में हीरा देवी नाम की गर्भवती महिला की मौत की घटना मानवता को शर्मशार करने वाली है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस दौरान महेश कांडपाल, निखिल बोरा, दीपक सुयाल, शुभम जोशी, अभय बिष्ट, राहुल बिष्ट, वैभव रावत आदि थे। उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने एसटीएच सहित अन्य अस्पतालों की बदहाी पर बुद्ध पार्क में धरना दिया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं होने के कारण जनता परेशान है। इस दौरान अभिषेक सिंह, ओम राठौर, सुन जोशी, रोहित लोधी आदि मौजूद थे।