समाज कल्याण विभाग में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए समाज कल्याण निदेशक ने नई पहल की है। उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन ले रहे लोगों को आधार कार्ड की प्रति जमा कराने के आदेश दिए हैं। आदेश सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
बिना आधार कार्ड के अब उक्त लोगों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। शासन ने 15 अप्रैल तक आधार कार्ड देने की तिथि नियत की है। समाज कल्याण विभाग पेंशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों से कई बार आधार कार्ड की प्रति मुहैया कराने के लिए कह चुका है।
कई लोगों ने समाज कल्याण अधिकारियों को आधार कार्ड की प्रति जमा करा दी है, लेकिन इनकी संख्या काफी कम है। समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक ने बुधवार को आधार कार्ड की प्रति जमा कराने का एक आदेश पुन: जारी किया है। उन्होंने सभी समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शीघ्र ही लाभार्थियों से आधार कार्ड की प्रति लेकर जमा कराएं।
जनपद वृद्धावस्था पेंशन/आधार देने वाले विधवा पेंशन/आधार देने वाले विकलांग/आधार देने वाले
अल्मोड़ा 42,586 == 120 10,945 == 47 4,984 == 10
बागेश्वर 17,853 == 388 5,470 == 281 2,387 == 173
चमोली 17,440 == 24 6,813 == 72 2,946 == 03
चंपावत 12,898 == 67 5,046 == 133 1,939 == 26
देहरादून 56,653 == 454 18,786 == 1319 12,125 == 295
हरिद्वार 72,533 == 824 16,497 == 507 9,183 == 14
नैनीताल 25,839 == 1328 11,759 == 896 4,721 == 156
पौड़ी गढ़वाल 26,699 == 51 10,635 == 10 5,662 == 11
पिथौरागढ़ 18,889 == 40 7,321 == 82 2,836 == 06
रुद्रप्रयाग 14,408 == 99 5,621 == 25 1,857 == 15
टिहरी गढ़वाल 46,054 == 02 11,705 == 01 6,747 == 01
ऊधमसिंह नगर 46,514 == 3005 17,766 == 1854 7,074 == 483
उत्तरकाशी 22,937 == 121 5,532 == 73 3,244 == 32
===================================================================
योग 4,21,303 :: 6,523 1,33,896 :: 53,00 65,705 :: 1,225