फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तर्पण कर प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती का विरोध

विज्ञापन
रानीबाग चित्रशिला घाट पर राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के विरोध में सामूहिक त
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के विरोध और पदोन्नति की मांग के लिए राजकीय शिक्षक संघ की ओर से तर्पण कार्यक्रम किया गया। इसके तहत रविवार को शिक्षकों ने रानीबाग स्थित गार्गी नदी में तट पर नियमावली की प्रतियां विसर्जित कीं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी शिक्षकों ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव पर देहरादून जाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पहुंचे। तर्पण कार्यक्रम पूर्व मंडलीय उपाध्यक्ष दुर्गादत्त गुणवंत ने पुरोहित की भूमिका में संपन्न हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली की प्रतियां गार्गी नदी में विसर्जित की गईं। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि जब तक पदोन्नति व प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त नहीं होती है तब तक विरोध चलता रहेगा।
वहां मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह मर्तोलिया, मंडल मंत्री रविशंकर गुसांई, उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल, जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, जिला मंत्री पंकज कुमार बधानी, जिला उपाध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी, कविता कपकोटी, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह परवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक सुमित से मिला शिक्षकों का शिष्टमंडल : राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी व जनपद कार्यकारिणी के एक शिष्टमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने प्रधानाचार्य पद पर सीधी विभागीय भर्ती को पूर्ण रूप से निरस्त करने समेत अन्य मांगें उठाईं।
विधायक सुमित हृदयेश ने शिक्षक संघ की मांगों पर समर्थन पत्र जारी करते हुए सरकार से आग्रह किया कि संघ की न्यायसंगत मांगों पर कार्रवाई की जाए। यहां महेश जोशी, गिरीश कांडपाल, विवेक पांडे, राजेश बेलवाल, कन्नू जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें