फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन लोहनी हत्याकांड: विधानसभा में बंशीधर भगत पर विपक्ष का हमला, बोले- आप उसे छुड़वाने थाने क्यों गए

Thu, 12 Mar 2026 10:18 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान डहरिया के नितिन लोहनी हत्याकांड को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाया कि विधायक हत्याकांड के आरोपी पार्षद को छुड़ाने के लिए थाने में क्यों गए थे? इस पर दोनों पक्षों के बीच हंगामेदार बहस हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान हल्द्वानी के डहरिया में हुए नितिन लोहनी हत्याकांड मुद्दे पर कांग्रेस ने कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत को घेरा। विपक्ष ने सवाल उठाया कि विधायक इस हत्याकांड के आरोपी पार्षद को छुड़ाने के लिए थाने में क्यों गए थे? इस पर दोनों पक्षों के बीच हंगामेदार बहस हुई। तकरार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चार जनवरी को डहरिया क्षेत्र में जज फार्म निवासी नितिन लोहनी (22) की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


मामले में पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और पुत्र जय बिष्ट जेल में है। मंगलवार को गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जिला पंचायत चुनाव पर बोल ही रहे थे तभी विधायक बंशीधर भगत ने जिला पंचायत चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष की वहां मौजूदगी पर सवाल उठाया। पूछा आप क्या कर रहे थे जिला पंचायत के चुनाव में। तभी कांग्रेस विधायक सुमित बोले क्या वह गुंडे हैं, कैसी बात कर रहे है नेता प्रतिपक्ष हैं वह। इसी दौरान सुमित और मंगलौर के विधायक काजी निजामुद्दीन ने डहरिया में हुए नितिन लोहनी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए भगत को घेरा। दोनों ने एक स्वर में भगत से पूछा कि आप उसे छुड़वाने थाने क्यों गए थे जो बाद में कत्ल करता है। कातिलों को छुड़ाने जाते हो। तब भगत का जवाब था क्योंकि वह भाजपा का कार्यकर्ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें