फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी का मौका

Sat, 26 Sep 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल नीति-2021 के तहत उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र 243 खिलाड़ियों से नौ अक्तूबर 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 34 स्वर्ण, 115 रजत और 94 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। खिलाड़ियों को खेल, युवा कल्याण, गृह (पुलिस), परिवहन, वन और माध्यमिक शिक्षा विभाग में पुलिस उपाधीक्षक, उप निरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, वन दरोगा, व्यायाम प्रशिक्षक, सहायक अध्यापक व प्रवर्तन सिपाही पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को पांच वर्ष विशेष खेल प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा तथा शैक्षिक अर्हता पूरी करने के लिए भी पांच वर्ष की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें