फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोसी फीडर की पटरी से सिंचाई विभाग ने हटाया अतिक्रमण

Sat, 26 Sep 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम भगवतपुर मडियाल के अंतर्गत कोसी फीडर और मोतीपुर माइनर की पटरी पर किए अतिक्रमण के खिलाफ सिंचाई विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण ध्वस्त किया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय जॉन ने बताया कि 20 सीसी स्लैब और लोहे के जाल हटाए गए। इसके अलावा नहर की भूमि पर पक्के शौचालय, छज्जे, मकान की दीवार, लोहे के गेट-जाल और सीसी रोड का निर्माण किया गया था। बताया कि 20 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें